Friday, 12 May 2017

Billi mummy 30 saal......

इंसानों की ममी के बारे में तो आपने सुना होगा लेकिन क्या कभी किसी बिल्ली भी ममी के बारे में सुना है या देखा है। लेकिन ये सच है एक घर की छत के अंदर एक बिल्ली की ममी मिली है, जो कि लगभग 30 साल पुरानी है।


वीगन के रहने वाले एडम व्हाइट जब अपने गार्डन की सफाई कर रहे थे,  तभी शेड के अंदर उन्हें एक बिल्ली की ममी मिली। जिसे देखकर लग रहा था कि वो कम से कम 30 सालों से वहीं फंसी हुई थी।
एडम को पहले लगा था कि वो एक फोम का टुकड़ा है, क्योंकि वहां पर हर जगह कुड़ा और मलबा ही पड़ा हुआ था। लेकिन जब पास जाकर उन्होंने इसके दांत और पंजे देखे तब उन्होंने समझ आया कि वो सच में एक बिल्ली है।


एडम के मुताबिक इस शेड में एक छेद है शायद ये बिल्ली यहीं से घुस गई होगी और निकलने की जगह ना मिलने की वजह से वहीं फंस कर मर गई होगी। एडम के पिता ने सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को शेयर किया, जिसको देखकर लोग जितना हैरान है उतना ही दुखी है।
लोगों ने कमेंट किया कि बिल्ली को कितनी दर्दनाक मौत मिली। शायद ये किसी का खोया हुआ पालतू भी हो सकता है। मिस्त्र मे इंसानों को ममी बनाने की प्रथा फेमस है। राजाओं को उनके जानवरों के साथ दफना दिया जाता था।

mass media in crisis

The role of mass media in crisis .......... Natural role of the mass media as a disaster when suddenly dancing orgy of mass destr...